पिंटू उपाध्याय
कोसीकला । रात्रि 8 बजे जाव तूमौला रोड पर एक ऑटो हादसाग्रस्त मिला, जिसमें एक लड़का दर्द से कराहते हुए मदद की गुहार लगा रहा था। वह बुरी तरह घायल था। उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। इस बीच इस घटना से जुड़ी हुई एक दूसरी वारदात सामने आई।
ऑटो में सवार भोला पुत्र परसो निवासी मुरसेस से घटना की पूरी जानकारी करने पर पता चला कि उसको ऑटो वाले 3 लोग कोसी से अपने ऑटो में बरसाना छोड़ने के बहाने से लाये और जाव के जंगल मे ले गए और रात होने पर उसके 15 हजार लूट लिए। इसी लूटपाट के बीच उनका ऑटो एक ट्रेक्टर से टकरा गया जिसमें एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद टेंपो सवार बदमाशों ने तुरंत मुरसेस वाले युवक के 15 हजार वापस कराए और कोसी पुलिस को घटना की सूचना दी।
बताया जाता है भोला राजस्थान के मुसरेस के गाँव का रहने बाला ओर बो हरियाणा फरीदाबाद में मजदूरी करता है।