
फतेहपुर/इलाहाबाद। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संघठन द्वारा रविवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर संगठन, उप्र का 75 वां हीरक जयंती (संगठन की स्थायी मान्यता की पुनर्बहाली दिवस) पर पूरे भव्यता के साथ संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।
20 दिसंबर 1978 को संगठन के नाम राज्य विद्युत परिषद जूनियर इन्जीनियर्स संगठन उप्र के स्थायी पुनर्बहाली का आदेश जारी हुये मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गंगवार एवं अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर नवागत अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार का स्वागत भी किया गया।

वक्ताओं ने कहा इस प्रकार उपरोक्त दिवस संगठन के लिये सदैव स्मृतियो मे बनाये व सजोये रखने के लिये बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाये जाने की एक परम्परा रही है। संकल्प समारोह में सभी सदस्यों द्वारा विभाग के उन्नति एवम बेहतर उपभोक्ता सेवा के लिए संकल्पित हुए। अतिथि के रूप में डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के पदाधिकारी भी उपस्थित होकर इस समारोह में अपने व्यक्तत्व रखे। संगठन के स्वर्णिम इतिहास के बारे में प्रकाश डाला। संगठन के हर सदस्य ने विभाग में लगन से कार्य करने एवं बेहतर उपभोक्ता सेवा का संकल्प लिया।
