– महानिदेशक को ज्ञापन भेज की शिक्षकों को फीडिंग कार्य से मु्क्त करने की मांग
मथुरा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षकों ने डीबीटी के विरोध में बीएसए कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए महानिदेशक के नाम ज्ञापन दिया।
संघ की जनपदीय इकाई के बैनर तले किए गए प्रदर्शन में सभी ब्लॉकों से आए सैकड़ों शिक्षकों ने धरने में प्रतिभाग किया और डीबीटी कार्य न करने का संकल्प लिय गया।
संघ के जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत ने कहा कि जब तक में शिक्षा विभाग संसाधन उपलब्ध नहीं कराएगा तब तक डीबीटी के साथ अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों क विरोध भी जारी रहेगा।
प्रांतीय उपाध्यहक्ष देवेंद्र सारस्वत ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। शिक्षक नेता शिवराज सिंह ने कहा कि शिक्षक अभी भी नहीं जागे तो आने वाला समय बहुत कठिन होने वाला है। जिला महामंत्री ठा. लतक्ष्मीनारायण व कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा ने उपस्थित शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए तुगलकी फरमानों का विरोध करने की नसीहत दी।
धरने में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष नृत्य गोपाल दुबे, राजीव पचौरी, हरीश चौधरी, शिव पचौरी, मुरारी लाल शर्मा, देवेंद्र कौशिक, बाबू लाल मिश्रा, नीलम गौड़, रश्मि शर्मा, विजय शर्मा, बलवीर सिंह, सुधीर सोलंकी, रमाकांत शर्मा, महेश अग्रवाल, नरेंद्र कृष्ण गौतम, केपी सिंह, राजीव तेहरिया, अशोक लवानियाँ, देवेंद्र कौशिक, कप्तान सिंह राजौरा, प्रेमचंद शर्मा, मुकुंद मणि शर्मा, दीपक तिवारी भगवती प्रसाद, सिद्धार्थ, विजय सक्सेना, उमाशंकर शर्मा, श्याम कुमार निमेष, सुरेश चंद, लक्ष्मण पांडे, नंदकिशोर गुधैनिया, अशोक प्रिया, हेमंत शर्मा, भारत किशोर, अनुराधा शर्मा, योगेंद्र गौतम, विपिन चौधरी, राजकुमार चौधरी प्रेमचंद्र, रितु गोस्वामी, ज्योति, हनी सिंह, प्रदीप कुमार, सोनी, बृजेश कुमार, विशाल सोनी, रजनी अग्रवाल, गौरी शंकर गौड़, सत्य प्रकाश, मंजरी, रूपम यादव महेश चंद, देवेंद्र कुमार गुड्डा, नंदकिशोर, मोहन श्याम, जितेंद्र जोशी, कपिल चौधरी, विजय सिंह, सतीश, अवधेश, मनमोहन गौतम, कौशल किशोर गौतम, गौरव यादव, कृष्ण कुमार सारस्वत, हरीनिवास गौड़ आदि मौजूद रहे। संचालन मुकेश अग्रवाल व अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक शिवराज सिंह ने की।