शिक्षकों ने जनहित में किया ब्लड डोनेशन, रक्तदाता किए गए सम्मानित

Uncategorized


टीचर्स सेल्फ केयर टीम मथुरा ने रक्तदाता फाउंडेशन के सहयोग लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

मथुरा। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में टीचर्स सेल्फ केयर टीम मथुरा के तत्वावधान में रक्तदाता फाउंडेशन के सहयोग से मसानी स्थित बृजवासी चेरिटेबल ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 40 से अधिक शिक्षकों ने डोनेशन किया।
शिविर का शुभारंभ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री योगराज सिंह एवं जिला संयोजक गोविंद सिंह चौहान एवं डॉ अशोक गोयल के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला प्रवक्ता गिरीश कौशिक ने बताया कि संस्था के द्वारा शिक्षक दिवस पर पहली बार रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें अध्यापकों के द्वारा रक्तदान किया गया। संस्था वैसे दिवंगत शिक्षक परिवारों की आर्थिक मदद का कार्य करती आई है जिसमें अभी तक 296 शिक्षक परिवारों को 168 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद की जा चुकी है ,जिसका श्रेय टीएससीटी के संस्थापक विवेकानंद आर्य को जाता है।

रक्तदाता फाउंडेशन के यतेंद्र फौजदार, प्रिंस,प्रीत ने सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डा. पी एल गोयल ने बताया हर स्वस्थ्य व्यक्ति को 3 से 4 माह में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। शिविर में डा. दिनेश चंद्र वर्मा , जितेंद्र कोहली,नागेंद्र , रोहित शर्मा, संजय शिकारा, रुचि मित्र, नेहा बंसल, मांडवी सिंह ,कोमल प्रसाद आदि ने रक्तदान किया। शिविर में मुख्य रूप से कौशल चक्रवर्ती , भानुप्रताप, जयपाल सिंह,पवन कुमार,पुष्पेंद्र चौधरी, पवन चौधरी , देवेंद्र यादव महाराज सिंह, अटेवा संरक्षक शैलेंद्र यादव , माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय पचौरी, घनश्याम, शुभम ,राहुल ,आकाश आदि उपस्थित रहे। रक्तदाता फाउंडेशन के अमित गोयल के अनुसार समय-समय पर रक्तदान शिविर लगवाए जा रहे हैं।

Spread the love