-कोरोना काल में क्षय रोगियों के चिन्हिकरण में गिरावट के बाद विभाग की पहल
मथुरा। कोरोना काल में क्षय रोग की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। प्रदेश भर में क्षय रोगियों के नोटिफिकेशन में निरतंर गिरावट दर्ज की गई है। मथुरा भी इससे अछूता नहंी रहा है। यहां गत वर्षों की तुलना में क्षय रोगियों के चिन्हिकरण में गिरावट आयी है । उसी को ध्यान में रखते हुये भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 26 दिसंबर से टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान की शुरूआत की है। ये अभियान तीन फेज में आयोजित किया जाना है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डा. संजीव यादव ने बताया कि प्रथम चरण में 26 दिसम्बर से 01 जनवरी तक जनपद के अनाथालय, वृद्धाश्रम, नारी निकेतन, बाल संरक्षण गृह, मदरसा, नवोदय विद्यालय, कारागार में क्षय रोगियों के साथ साथ कोविड के मरीजों की भी स्क्रिनिंग की जायेगी। 02 जनवरी 12 जनवरी तक जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रांे की मलिन एवं हाई रिस्क जनसंख्या में क्षय रोगियों की जाॅच की जायेगी । यह कार्यक्रम जनपद की कुल 20 प्रतिशत जनसंख्या पर संचालित किया जायेगा ।
13 जनवरी से 25 जनवरी तक जनपद के समस्त पंजीकृत निजी चिकित्सकों मेडीकल स्टोर से सम्पर्क स्थापित कर उन्हे क्षय रोगियों के नोटिफिकेशन करने के निर्देश दिए जाएंगे। डा. यादव ने बताया कि अभियान का मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों तक क्षय रोग की उपलब्ध सुविधाओं को आम जनमानस तक पहुंचाना है ।
यदि किसी व्यक्ति को दो हफ्तों से ज्यादा की खांसी, खांसते समय खून का आना, सीने में दर्द, बुखार, वजन का कम होने की शिकायत हो तो वह तत्काल अपने बलगम की जांच कराये । जनपद में क्षय रोगियों की जाॅच एवं उपचार पूर्णतया निशुल्क उपलब्ध है ।
निःक्षय पोषण योजना के अन्तर्गत क्षय रोगियों को उनके उपचार के दौरान 500 प्रतिमाह की धनराशि भी दी जाती है।
