मथुरा। राज्य विद्युत जूनियर इंजीनियर संगठन मथुरा का चुनाव बलदेव रोड लक्ष्मीनगर स्थित एक फार्म हाउस में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारी निर्वाचित किए गए। सभी को पद की शपथ निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई। संगठन का नया अध्यक्ष इंजीनियर राकेश यादव को एवं इंजी.सतेन्द्र मौर्या को सचिव बनाया गया। इसके अलावा यदुवेन्द्र सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील सिंह को उपाध्यक्ष, दीपक मदेशिया को संगठन सचिव, सचिन कुमार को वित्त सचिव, रवि मौर्या को प्रचार सचिव एवं लेखा निरीक्षक राहुल साहू को बनाया। मंडल कार्यकारिणी में नगरीय अध्यक्ष पोपेन्दर,सचिव संजय यादव, ग्रामीण प्रथम में सतेन्द्र कुमार अध्यक्ष, अनूप कुमार सचिव, ग्रामीण द्वितीय में सचिन कुमार अध्यक्ष, सुशील सचिव एवं पारेषण में तुषार अध्यक्ष वैभव को सचिव बनाया। इसके अलावा इंजी.अजीत सिंह को क्षेत्रीय अध्यक्ष, संदीप वाष्र्णेय, अशोक यादव को क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष,ध्रुव साहू को क्षेत्रीय सचिव, मनीष प्रजापति को क्षेत्रीय संगठन सचिव, रोहित वर्मा को क्षेत्रीय प्रचार सचिव,देवकरन सिंह क्षेत्रीय वित्त सचिव एवं उदित कुमार को क्षेत्रीय लेखानिरीक्षक निर्वाचित किया गया। निर्वाचन अधिकारी देवकरन सिंह रहे। चुनाव में जनपद के जूनियर इंजीनियर एवं प्रोन्नत अवर अभियंता आदि मौजूद रहे।
फोटो- यमुनापार स्थित एक फार्म हाउस में राज्य विद्युत जूनियर इंजीनियर संगठन के चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारी शपथ लेते हुए