
मथुरा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संघठन द्वारा रविवार को होटल शीतल रीजेंसी, मसानी मथुरा पर राज्य विद्युत परिषद जूनियर संगठन -उत्तर प्रदेश 75वें हीरक जयंती (संगठन की स्थायी मान्यता की पुनर्बहाली दिवस) पर पूरे भव्यता के साथ संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।
20 दिसंबर 1978 को संगठन के नाम राज्य विद्युत परिषद जूनियर इन्जीनियर्स संगठन उप्र के स्थायी पुनर्बहाली का आदेश जारी हुए।
इस प्रकार उपरोक्त दिवस संगठन के लिये सदैव स्मृतियो मे बनाये व सजोये रखने के लिये बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाये जाने की एक परम्परा रही है। संकल्प समारोह में सभी सदस्यों द्वारा विभाग के उन्नति एवम बेहतर उपभोक्ता सेवा के लिए संकल्पित हुए। सभा मे विशिष्ठ अतिथि के रूप में अधीक्षण अभियंता शहरीय इ०आनन्द प्रकाश एवम अधीक्षण अभियंता ग्रामीण इ० अजय गर्ग जी उपस्थित हुए एवम सभा को संबोधित किया। सभा मे अतिथि के रूप में डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के पदाधिकारी भी उपस्थित होकर इस समारोह में अपने व्यक्तत्व रखे। सभा मे केंद्रीय पर्वेक्षक एवम पूर्व जनपद सचिव इ० सत्यवीर सिंह उपस्थित होकर संगठन के स्वर्णिम इतिहास के बारे में प्रकाश डाला। सभा मे जनपद के सरक्षक महोदय इ० वाई०पी०सिंह उपस्थित हुए।संगठन के हर सदस्य ने विभाग में लगन से कार्य करने एवं बेहतर उपभोक्ता सेवा का संकल्प लिया। सभा की अध्यक्षता इ० प्रमोद कुमार जी ने की।सभा का संचालन इ० अशोक कुमार जी द्वारा किया गया।सभा मे आगरा जोन-2 के क्षेत्रीय सचिव इ०अंशुल शर्मा , जनपद सचिव इ० सुनील कुमार सिंह,इ० सत्येंद्र कुमार मौर्य(प्रचार सचिव) ,ई० गजेन्द्र सिंह(उपखण्ड अधिकारी), ई ०रवि मौर्य ,सुधीर पटेल, ई० दीपक कुमार ,राहुल शाहू,तुषार मिश्रा, ई०समर्थ श्रीवास्तव इत्यादि लोग मौजूद रहे।

