मथुरा। भाजपा ब्रज क्षेत्र चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह सयोंजक एवं मथुरा नर्सिंग होम एसोसिएशन के सचिव डॉ गौरव भारद्वाज ने एसएसपी अभिषेक यादव से मुलाकात की। उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की एवं मथुरा के चिकित्सकों की समस्याओं से अवगत कराया।
डॉ गौरव भारद्वाज ने बताया कि अपने कार्य क्षेत्र में चिकित्सकों के सामने कई तरह की समस्याएं आती हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों, अस्पतालों और नर्सिंग होम में कानून व्यवस्था का समुचित पालन कराया जाना चाहिए। भाजपा नेता और वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि पूरी ईमानदारी के साथ काम करने के बावजूद कभी-कभी चिकित्सक के सामने मुश्किल परिस्थिति आ जाती है। एसएसपी ने जनपद के चिकित्सकों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।
