मथुरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि.के पुलिस अधीक्षक सतर्कता कमलेश बहादुर ने कृष्णानगर बिजलीघर स्थित विद्युत थाने एवं कैंट विद्युत प्रवर्तन दल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। आवश्यक अभिलेखों को चेक किया गया। पेडिंग विवेचनाओं की जानकारी कर उनका जल्द से जल्द सही निस्तारण करने के निर्देश दिए।
दक्षिणांचल के पुलिस अधीक्षक सतर्कता कमलेश बहादुर ने कृष्णानगर विद्युत चोरी निरोधक थाने का औचक निरीक्षण किया। अपराध रजिस्टर,माल खाना,रजिस्टर सहित अन्य आवश्यक रजिस्टरों का अवलोकन किया। कितनी विवेचना कोर्ट में जमा एवं पेडिंग विवेचनाओं के बार में जानकारी की गई। निर्देशित किया कि विवेचनाओं को सही एवं शीघ्र निस्तारित करें। चोरी की रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर दर्ज करें। राजस्व बरामदगी में विभाग का सहयोग करें। सीओ आदित्य प्रकाश भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे। थाना प्रभारी सोनू सिंह राजौरा ने प्रगति से अवगत कराया। एसआई देवेन्द्र शर्मा, एसआई रामवीर सिंह, मुकेश कुमार,अनिल कुमार, रामेश्वर, इन्द्रजीत,आशतोष चौधरी,अभिनय पाराशर आदि मौजूद रहे। इसके बाद एसपी कमलेश बहादुर ने कैंट स्थित विद्युत प्रवर्तन दल कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक रजिस्टर चेक किए। प्रभारी शिवकुमार ने प्रगति से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान दल के इंजीनियर एवं विजिलेंस कर्मी मौजूद रहे।