उफनती यमुना की लहरों के बीच स्टीमर में बैठ डीएम ने लिया हालात का जायजा

ब्रेकिंग न्यूज़

मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने गोकुल बैराज तथा आस पास के घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांववासियों/ मछुवारों/ नाव चालकों तथा गोताखोरो से वार्ता की और वहां की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ एवं यमुना के पानी का स्तर का जायजा लिया और स्वयं नाव के माध्यम से यमुना का जल स्तर देखा।
जिलाधिकारी ने बताया कि यमुना जी का जल स्तर अभी सामान्य है। किसी को भी घबराने की जरूरत नही है। प्रशासन की टीम द्वारा निरंतर घाटों एवं गांवों में निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों, महिलाओ तथा बुजुर्गों से अनुरोध किया है कि घाटों एवं नदियों के आस पास जाने से बचे तथा सावधान रहे।
जिलाधिकारी ने बताया है यमुना जी के किनारे स्थित गांव में बाढ़ चौकी स्थापित की गई है और सभी पर 24 घंटो की ड्यूटी लगा दी गई है। बाढ़ चौकी पर मजिस्ट्रेट रातों में जायेंगे और वहा की स्थित की सूचना जिलाधिकारी को निरंतर बताएंगे। जिला प्रशासन तथा पुलिस द्वारा सभी प्रकार के प्रयास किए जा रहे है।

1- बाढ कन्ट्रोल रूम जनपद मुख्यालय- 0565-2974934, 0565-2972962

2- तहसील मांट बाढ कन्ट्रोल रूम – 05663-299101

3- तहसील सदर बाढ कन्ट्रोल रूम- 0565-2470742, 9758199483, 9412659447

4- तहसील महावन बाढ कन्ट्रोल रूम – 05661-297004, 9457417233, 8630853240

5- तहसील छाता बाढ कन्ट्रोल रूम – 8266814502

Spread the love