सिम्स हॉस्पिटल ने लगाया नि:शुल्क यूरोलॉजी हेल्थ कैम्प

Uncategorized


मथुरा। सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, सिम्स हॉस्पिटल में यूरोलॉजी जागरुकता सप्ताह दिवस के उपलक्ष्य में एक नि:शुल्क मूत्र एवं किडनी रोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस हेल्थ कैम्प में बृजवासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. शिवकुमार चाहर ने 50 से अधिक मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया। इसके साथ ही यूरोफ्लोमैट्री (मूत्रजाँच), ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर की जाँचें नि:शुल्क की गई और रेडियोलॉजी एवं पैथोलॉजी जाँचों पर 25% की छूट दी गई। आये हुए लोगों ने सिम्स हॉस्पिटल द्वारा आयोजित इस यूरोलॉजी कैम्प में डॉ. शिवकुमार चाहर और सभी स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज ने कहा कि समाज में मूत्ररोग एवं किडनी रोग के प्रति जागरुकता के लिए प्रतिवर्ष यूरोलॉजी जागरुकता सप्ताह मनाया जाता है। अत: सिम्स हॉस्पिटल में एक नि:शुल्क यूरोलॉजी हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जिससे सभी तबके के लोग अपनी मूत्ररोग एवं किडनी रोग संबंधित समस्याओं का उचित इलाज ले सके। सिम्स हॉस्पिटल में वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. शिवकुमार चाहर सभी प्रकार की जटिल सर्जरी करते हैं और वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. आशीष शर्मा किडनी रोगियों का विश्वस्तरीय तकनीक द्वारा बेहतरीन इलाज करते हैं। सिम्स है तो मुमकिन है।

Spread the love