सिम्स हॉस्पिटल ने लगाया नि:शुल्क इंटरनल मेडिसिन हेल्थ कैम्प

Uncategorized


मथुरा। सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस सिम्स हॉस्पिटल में गुरुवार को नि:शुल्क इंटरनल मेडिसिन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस हेल्थ कैम्प में ज्यादादर डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, डायरिया, थायराइड, निमोनिया, पानी की कमी और पेट के मरीज देखे गये। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नितिन चौहान और सलाहकार डॉ. यामिनी गुप्ता ने लगभग 50 से अधिक मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया। इसके साथ ही रेडियोलॉजी एवं पैथोलॉजी जाँचों पर 25% की छूट भी दी गयी।
इस अवसर पर सिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज ने कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण क्षेत्र में डायरिया, बुखार, लू और मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे है, और समाज को जागरुक करने हेतु इंटरनल मेडिसिन विभाग का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है। इंटरनल मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. नितिन चौहान और डॉ. यामिनी गुप्ता ने भारी संख्या में मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया। बृजवासियों को बेहतर इलाज देने के लिए सिम्स हॉस्पिटल सदैव अग्रणी है।

Spread the love