मथुरा। सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, सिम्स हॉस्पिटल और श्री लाड़ली जी चिकित्सालय ट्रस्ट, बरसाना के सहयोग से बरसानावासियों के लिए एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस हेल्थ कैम्प में वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. शिवकुमार चाहर और फिजिशियन डॉ. शुभम भारद्वाज ने 70 से अधिक लोगों को नि:शुल्क परामर्श दिया। इसके साथ ही नि:शुल्क दवा वितरण एवं ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर आदि जाँचें नि:शुल्क की गई।

इस अवसर पर सिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज ने कहा कि सिम्स हॉस्पिटल और श्री लाड़ली जी चिकित्सालय ट्रस्ट, भारद्वाज सेवा सदन, बरसाना में डॉ. मंशा देवी के सहयोग से एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आये हुए लोगों ने वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. शिवकुमार चाहर से मूत्ररोग, प्रोस्टेट एवं किडनी की समस्या हेतु नि:शुल्क परामर्श लिया और फिजिशियन डॉ. शुभम भारद्वाज ने मौसमी बीमारियों और सामान्य रोग से पीड़ित मरीजों को नि:शुल्क परामर्श देकर दवा वितरित की। हेल्थ कैम्प में आये हुए लोगों ने सिम्स हॉस्पिटल के सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. गोविंद राम शर्मा, डॉ. मंशा देवी, स्वाति शर्मा, जमुना प्रसाद, रविंदर जी, चेतन (टेक्नीशियन), भरत शर्मा, बृजेश शर्मा, रितेश शर्मा, के.पी. सिंह, विनय प्रकाश, दिनेश, चंचल, भानु, रिषी, प्रीति आदि उपस्थित रहे।