
मथुरा। साँस के मरीजों के बेहतर इलाज के लिए सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, सिम्स हॉस्पिटल में अस्थमा, साँस एवं फेफड़े के मरीजों के लिए एक नि:शुल्क छाती एवं साँस रोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस फ्री हेल्थ कैम्प में पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. लव गुप्ता ने लगभग 50 अधिक मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया। इसके साथ ही पी.एफ.टी. की जाँच पर 50% का डिस्काउंट और रेडियोलॉजी एवं पैथोलॉजी जाँचों पर 30% का डिस्काउंट दिया गया। फ्री हेल्थ कैम्प में अधिकतर श्वसन रोगी, टी.बी., अस्थमा, एलर्जी, फेफड़े का कैंसर, फेफड़े की बीमारियाँ, निमोनिया जैसी समस्याओं के मरीज देखे गये। कैम्प में आये हुए उपस्थित लोगों ने सिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज और डॉ. लव गुप्ता का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज ने कहा कि बृजवासियों की सेवा का मेरा सपना पूरा हो रहा है, फ्री हेल्थ कैम्प में डॉ. लव गुप्ता की ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इन्तजार करते हुए मरीजों को देख कर मुझे बहुत खुशी हो रही है, इस कैम्प से भारी संख्या में मरीज लाभांवित हुये हैं। श्वांस ही जीवन है, बिना ऑक्सीजन के कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं रह सकता। इसलिए अपनी श्वांस और फेफड़े को स्वस्थ रखना हमारी प्रथम जिम्मेदारी है। सिम्स हॉस्पिटल में 24 घण्टे सभी बीमारियों के विश्वस्तरीय इलाज के लिए अनुभवी चिकित्सक एवं अत्याधुनिक उपकरण मौजूद है। सिम्स है तो मुमकिन है।