बाढ़ पीड़ितों के लिए सिम्स हॉस्पिटल और प्रयास ने लगाया नि:शुल्क हेल्थ कैम्प

Uncategorized


वृन्दावन। सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, सिम्स हॉस्पिटल और प्रयास संस्था के संयुक्त सहयोग से बाढ़ से पीड़ित परिवारों के लिए चैतन्य कुटीर (श्री फूलडोल बाबा का आश्रम) परिक्रमा मार्ग में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस हेल्थ कैम्प में सिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज और प्रयास संस्था के अध्यक्ष अभय वशिष्ठ के नेतृत्व में फिजिशियन डॉ. शुभम भारद्वाज ने 250 से अधिक बाढ़ पीड़ितों को नि:शुल्क परामर्श दिया और दवा के साथ राशन भी वितरित किया। इसके साथ ही ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जाँच नि:शुल्क की गई। इस अवसर पर महंत फूलडोल बिहारी दास बाबा, नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत, अभय वशिष्ठ, अतुल श्रीवास्तव, डॉ. शुभम भारद्वाज, रितेश शर्मा, के.पी. सिंह, विनय प्रकाश, कृष सैनी, जितेंद्र, सतीश कुमार, कौशल आदि उपस्थित रहे।


इस अवसर पर सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज ने कहा कि सर्वप्रथम मैं परम पूज्य फूलडोल बिहारी दास बाबा जी का और प्रयास संस्था के प्रमुख अभय वशिष्ठ और उनके सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने उपस्थित होकर बाढ़ से पीड़ित लोगों की तहेदिल से सेवा की और समर्पित भाव से हेल्थ कैम्प में सहयोग किया । इस स्वास्थ्य शिविर से लगभग 250 से अधिक बाढ़ पीड़ित लाभांवित हुये। इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सिम्स हॉस्पिटल और प्रयास संस्था के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क परामर्श के साथ नि:शुल्क दवा वितरण और सभी को नि:शुल्क राशन आबंटित किया गया। सिम्स है तो मुमकिन है।

Spread the love