अरुण वर्मा
गाजियाबाद। शहर म में मसाज पार्लर के नाम पर कई जगह सेक्स परोसने का धंधा खुलेआम चल रहा है। इंदिरापुरम एरिया में तो मसाज पार्लर के नाम पर यह धंधा लगातार अपने पैर पसार रहा है।
इंदिरापुरम व वेशाली में विस्तार में पुलिस के छापे के बाद से सतर्क हुए मसाज पार्लर संचालकों ने अब अपने यहां से बोर्ड तो हटा लिए हैं लेकिन धंधा पहले की तरह ही जारी है।
हाल ही में इंदिरापुरम नीति खण्ड जयपुरिया माल में संचालित स्पा सेंटर का अश्लील विडियो मिला।
जिसके चलते जिला गाजियाबाद में हड़कम्प मच गया।
आस पास के लोग स्पा सेंटर खुलने से बहुत परेशान है।
वहाँ के लोगो का कहना है:- के स्पा सेंटर चलाने वाले लोगो की वजह से ही समाज मे गन्दगी हो रही है इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।
पुलिस के हाथ लगी ये अश्लील वीडियो के बाद अब देखना यह है पुलिस कब तक इनके खिलाफ सख्त कारवाही करती है।