रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, वृन्दावन में ‘सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट’ का उद्घाटन

देश

मथुरा/वृंदावन। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, वृन्दावन में नव निर्मित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के महापौर डॉ मुकेश आर्यबन्धु द्वारा 17 जुलाई 2022 को किया गया ।
रविवार को डॉ मुकेश आर्यबन्धु रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, वृन्दावन पहुंचे। वहाँ ‘नव निर्मित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट’ का फीता काटकर तथा पूजन-आरती के द्वारा ‘नव निर्मित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट’ का उद्घाटन किया। उक्त समय पर रामकृष्ण मिशन के साधु और ब्रह्मचारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण बना दिया । तत्पश्चात महापौर जी ने दोनों प्लांटों का निरीक्षण किया ।

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, वृन्दावन के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद जी महाराज ने प्रेस को अवगत कराया कि नव निर्मित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट के द्वारा वातावरण की शुद्धता होगी।
रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, वृन्दावन अस्पताल के प्रभारी स्वामी कालीकृष्णानन्द जी महाराज ने अस्पताल सम्बंधित प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि आज रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, वृंदावन आधुनिक सुविधाओं से लैस 300 बिस्तरों वाला मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल चला रहा है। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, वृंदावन पिछले 114 वर्षों से पवित्र ब्रज धाम और मथुरा के आसपास के जिलों के अभावग्रस्त रोगियों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है।

अस्पताल अपने सभी रोगियों को उनकी जाति, पंथ या समाज के किसी भी वर्ग के लोगों से भेदभाव किये बिना, निःशुल्क या कम मूल्यों पर गुणवत्तापूर्ण देखभाल प्रदान करता आ रहा है। यह 300 बिस्तरों वाला यह बहु-विशिष्ट सुविधाओं से सुसज्जित धर्मार्थ अस्पताल कैंसर चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, ह्रदय चिकित्सा, मूत्र रोग चिकित्सा, गुर्दा रोग चिकित्सा, स्नायु रोग चिकित्सा जैसी विशेष सुविधाओं के अलावा अन्य सभी साधारण सेवाएं प्रदान करता है।
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के द्वारा अस्पताल के अवशिष्ट को शोधित करके स्वच्छ जल प्रदान करेगा वहीँ एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट के द्वारा ऑपरेशन थिएटर और लैब के अवशिष्ट को शुद्ध करके स्वच्छ जल प्रदान करेगा |

Spread the love