स्थानीय होटल में आयोजित समारोह में कलाकारों ने बांधा समा, दी गई बधाई
मथुरा। द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की मथुरा शाखा के तत्वावधान में सीए दिवस रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच धूमधाम से स्थानीय एक होटल में मनाया गया। बुजुर्ग एवं नवागत सीए का स्वागत स्मृति चिंह एवं पटका पहनाकर किया। नये चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सत्य निष्ठा एवं मेहनत से कार्य करने की सलाह दी।

महान सीए दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीत और आगरा से आए कलाकारों एवं मनोज शर्मा बैंड द्वारा समां बांधा गया। विगत 25 वर्षों से कार्यरत सीए सुनील अग्रवाल, सीए प्रवीण जैन, 75 वर्ष की उम्र पार कर चुके सीए ब्रजभूषण अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन जितेंद्र चतुर्वेदी और संजीव अग्रवाल का पटका पहनाकर एवम स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन शाखा पदाधिकारियों द्वारा किया गया। स्वागत के बीच कार्यक्रम प्रस्तुति होती रहीं। वरिष्ठ सीए कुलदीप अरोरा ने नवीन एवं युवा सीए को सत्य निष्ठा एवं मेहनत से कार्य करने की सलाह दी।

इस अवसर पर सीए शाखा अध्यक्ष अनुराग खंडेलवाल ने सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का स्वागत कर सीए दिवस शुभकामनाएं दी और नये सीए से अपील कि वह मेहनत से कार्य करते हुए सत्यनिष्ठा, जिम्मेदारी एवं प्रतिष्ठा का विशेष ध्यान रखें।

इस अवसर पर राहुल चौधरी, मुकुल शर्मा, नितिन वाष्र्णेय, रवि अग्रवाल, अश्विनी खंडेलवाल, कुलदीप अरोड़ा, योगेश अग्रवाल, अंशुल माहेश्वरी, सुनंदा खंडेलवाल, रश्मि बंसल, केशव शर्मा, नितिन अग्रवाल, राजेश गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, आलोक नगर, चंद्रेश खंडेलवाल, धर्मेंद्र गोयल, पवन अग्रवाल, नुपुर अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल, मीनाल चावला, प्रियनशुल अग्रवाल, धर्मेंद्र गोयल, गौरव गूप्ता आदि उपस्थित रहे।
उपाध्यक्ष रोहित कपूर ने सभी आए हुए अतिथियों का धन्यवाद एवं संचालन सचिव राहुल चौधरी द्वारा किया गया।

सीए सप्ताह में हुए विभिन्न कार्यक्रम
मथुरा। सीए सप्ताह में साइकिल रैली व पर्यावरण जागरूकता, रक्तदान शिविर आंख व दांतों की जांच शिविर, पौधारोपण कर अपील, सफाई जागरूकता अभियान, इंडोर गेम कैरम, शतरंज और लूडो प्रतियोगिता, जरूरत मंद बच्चों को स्टेशनरी व खेलकूद सामग्री और कंपनी अधिनियम में धारा 8 में आने वाली ट्रस्ट व सोसायटी कंपनी पर चर्चा की गई।
