राधापुरम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने लगवाई कोरोना से बचाव को वैक्सीन

टॉप न्यूज़

मथुरा। राधापुरम एस्टेट आवासीय कल्याण समिति द्वारा मंगलवार को कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन कॉलोनी में किया गया। नगर आयुक्त अनुनय झा ने स्वास्थ्य और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप जला कर उद्घाटन किया। इसके बाद कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हुआ।
राधा पुरम एस्टेट के अध्यक्ष विनोद कुमार टेंटीवाल द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। नगर आयुक्त ने कोविड से बचने के लिए मास्क, उचित दूरी और टीकाकरण पर जोर दिया। शिविर में 257 लोगों को टीका लगाए गए। इसमें स्कूली छात्र-छात्राएं भी शामिल थे। इस अवसर पर निगम सभासद मनोज पचौरी, मीरा मित्तल और रश्मि शर्मा मौजूद थीं। शिविर के आयोजन में कल्याण समिति के नरेश बर्मन, अनीता शेखर, कर्नल सुरेंद्र गोदे, शम्भु नाथ गोयल, जयदीप चौधरी, रज्जन तिवारी,रामबीर शर्मा आदि पदाधिकारियों का सहयोग रहा।

Spread the love