मथुरा । व्यास पूर्णिमा/ गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आयोजित एक आध्यात्मिक आयोजन में गुरुओं की महत्ता व व्यास जी के जीवन दर्शन पर व संगोष्ठी एवं व्यास पीठ की मर्यादा की रक्षा विषय पर संगोष्ठी में ब्रज के प्रमुख संत, महंत व विद्वानों का समागम हुआ । इस अवसर पर ब्रज मंडल में अनेक वर्षों से अध्यात्म के सक्रिय धर्म सलाहकार पंडित अमित भारद्वाज को उपस्थित संत, महंत व विद्वतजनों ने संयुक्त रूप से दुशाला ओढ़ाकर व पुष्य गुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत व अभिनंदन किया। अभिनंदन करने वालों में वृन्दावन के महामंडलेश्वर नवलगिरी महाराज, गोवर्धन मलूक पीठ के महंत निर्मलदास महाराज, नंदगांव मंदिर के सेवायत डा. हरिमोहन गोस्वामी, अध्यात्म पीठ के पूर्ण प्रकाश कौशिक महाराज, भागवत वक्ता आचार्य अमरबिहारी पाठक, आचार्य राजू भैया, वृन्दावन राधावल्लभ मंदिर राजवंश सेवायत आचार्य नवीन गोस्वामी, महंत रामकृष्ण दास एवं भागवत प्रवक्ता पं. सुरेन्द्र चंद्र शास्त्री प्रमुख थे ।
13 thoughts on “संत,महंत, विद्वतजनों ने किया धर्म सलाहकार पं. अमित भारद्वाज का स्वागत व नागरिक अभिनंदन”
Comments are closed.