मथुरा। वैश्विक बीमारी कोरोना से जहां पूरा मानव जगत भयभीत है, वहीं इसके बचाव के एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन के लिए आरएसएस ने मथुरा में मोर्चा संभाल लिया है। आरएसएस के स्वयंसेवकों ने लगातार पूरे जिले भर में कैम्प पर कैम्प आयोजित करके अधिकांश जनता को वैक्सीन लगवाने में सफलता हासिल की है।
इस बारे में संघ के सह विभाग कार्यवाह डा. संजय ने बताया कि जब से नि:शुल्क कैम्प आयोजित होने शुरू हुए हैं, तब से लेकर आज तक पूरे जिले में 96 कैम्प संघ के स्वयंसेवकों की सहायता से लग चुके हैं, जिसमेें 30185 टीके लग चुके हैं। इनमें शहरी क्षेत्रों के अलावा पिछड़े और नितांत ग्रामीण इलाकों में भी लगाए गए कैम्प शामिल हैं।
पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्रो में कैम्प लगवाने वाले स्थान पर एक सप्ताह पहले से मेहनत शुरू कर दी जाती है, सबसे पहले वहां जाकर आंकड़ा जुटाया जाता है कि उस जगह के आस-पास में कितने लोग वैक्सीन से वंचित रह चुके है। उसके बाद वहां पर हफ्ते भर तक जागरूकता अभियान सरीखा चलाया जाता है, जिसमे वैक्सीनेशन के लाभ बताए जाते है और वहां फैली भ्रांतियां दूर की जाती हैं। तत्पश्चात वैक्सीनेशन वाले दिन स्वयंसेवक आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने से लेकर वैक्सीनेशन करने आने वाली चिकित्सा टोली की सब तरह से चिंता करते हैं।
विभाग प्रचारक गोविंद ने बताया कि जब जब भी देश पर कोई आपदा आयी है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने खुद से आगे आकर सेवा कायोंर् को अंजाम दिया है, पिछले 1 साल से कोरोना का जानलेवा विभीषिका के रूप में हम सब सामना कर रहे हैं। ऐसे में संघ के स्वयंसेवकों का सेवा का कर्तत्व अनुकरणीय है।