जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में मां बेटी समेत चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Uncategorized

रिचा शर्मा

मथुरा/वृन्दावन। जमीन की खरीद फारूक के मामले में वृंदावन कोतवाली में मां बेटी समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है ।

हाल ही का एक मामला प्रकाश में आया है जिसमें जयपुर निवासी एक युवक से वृन्दावन के छटीकरा क्षेत्र की एक बेशकीमती भूमि की रजिस्ट्री के नाम पर ₹35 लाख बैंक ₹15 लाख नकद की धोखाधड़ी की गई। राजकिशोर भारती फूड की मां बेटी और उनका सहयोगी मुनीम स्वयं को जमीन का मालिक बताते रहे, अनेक दस्तावेज़ दिखाए, बातचीत, व्हाट्सएप चैट्स और हस्ताक्षरित समझौते तक किए गए — परंतु जब रजिस्ट्री की बारी आई तो न तो विक्रेता मिले, न ही ज़मीन का कोई वैध कागज।

तीन महीने से खा रहे हैं चक्कर, धमकी तक दी गई

पीड़ित युवक द्वारा राजकिशोर भारती फूड की स्वामी आशा भारती और ज्योति भारती से कई बार संपर्क करने के बाद भी न तो पैसा वापस मिला, न रजिस्ट्री। उल्टा उसे जान से मारने की धमकी और फर्जी केस में फंसा देने की धमकी दी गई। मामला जब बढ़ा तो पीड़ित परिवार ने एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी और कानून का दरवाज़ा खटखटाया।

रजिस्ट्री न होने तक न करें भुगतान: प्रशासन

तहसील प्रशासन ने चेतावनी दी है कि रजिस्ट्री से पहले कोई भी धनराशि न दें, न ही मात्र विश्वास पर कोई सौदा करें। भूमाफियाओं का गिरोह सक्रिय है जो वृन्दावन की आध्यात्मिक छवि को धूमिल कर रहा है।

विशेष आग्रह:
यदि आप वृन्दावन में ज़मीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले भूमि के राजस्व अभिलेख, खतौनी, नक्शा, मालिकाना हक की पूरी जांच करें और रजिस्ट्री के दिन ही भुगतान करें।

Spread the love

13 thoughts on “जमीन की खरीद-फरोख्त के मामले में मां बेटी समेत चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

  1. Pingback: kamagra ups

Comments are closed.