कोरोना को मात देने वाले सही खानपान से दूर करें थकान

टॉप न्यूज़

-ऊर्जा बढ़ाने वाले फल सेवन उपयोगी साबित होगे

-सलाद के अलावा भोजन में कार्बोहाइड्रेट व उपयुक्त प्रोटीन को करें शामिल

-राट्रीय स्वास्थ्य मिशन उप्र की आयुष इकाई के महाप्रबंधक की सलाह

मथुरा। कोरोना से उबरने वाले ऐसा खानपान लें जिससे शरीर में ऊर्जा और इमुनिटी बढ़े।
कोरोना के बाद क्या सेवन करें? इस बारे में राट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के आयुष इकाई के महाप्रबंधक डॉ. रामजी वर्मा का कहना है कि केला, सेब, संतरा और नींबू जैसे ऊर्जा बढ़ाने वाले फलों के सेवन से कोरोना के बाद महसूस होने वाली थकान व कमजोरी को दूर किया जा सकता है । सलाद और भोजन में उपयुक्त कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन को शामिल करें। आर्गेनिक शहद और नींबू के साथ गर्म पानी से थकान को दूर कर शरीर को राहत पहुंचती है।

कोरोना के बाद सूखी खांसी व गले में खरांस
तुलसी के पत्तों के साथ गर्म पानी पीयें। शर्करा युक्त पेय, शराब और काफी के सेवन से बचें क्योंकि इससे डिहाइड्रेशन होता है। दो से तीन बार मुंह से भाप लें। लौंग के पाउडर को मिश्री/शहद के साथ मिलाकर दिन में दो से तीन बार सेवन करने से भी इस तरह की समस्या दूर हो सकती है।

जानकारी के अभाव में लोग इसके लिए चिकित्सक की सलाह लिए बगैर भी मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर आजमाने लगते हैं, जो कि नुकसानदेह साबित हो सकती हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढे?

एक से एक नुस्खे आयुर्वेद में मौजूद हैं, जिसको आजमाकर हम कोरोना ही नहीं अन्य संक्रामक बीमारियों को भी अपने से दूर कर सकते हैं । इसके अलावा इन नुस्खों के कोई साइड इफेक्ट भी नहीं हैं । भोजन में हल्दी, धनिया जीरा और लहसुन का इस्तेमाल भी इसमें बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है । इसके अलावा दूध में हल्दी मिलाकर पीकर, गुनगुना पानी और हर्बल चाय/काढ़ा पीकर भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं । इसके साथ ही योगा, ध्यान और प्राणायाम का भी सहारा लिया जा सकता है । बदली परिस्थितियों में यही जरूरी नुस्खे आजमाकर स्वस्थ रह सकते हैं ।

फल सब्जियों को खाने से पहले धो लें
डा रामजी वर्मा के अनुसार सब्जियों से सीधे तौर पर वायरस नहीं फैलता है । इतना ख्याल जरूर रखना चाहिए कि फल या सब्जियों को उपयोग से पहले या पकाने से पहले अच्छी तरह से धो जरूर लेना चाहिए । इन्हें गर्म या गुनगुने पानी से भी धुल सकते हैं । इसके अलावा इस्तेमाल करने से पहले फलों और सब्जियों को कुछ देर के लिए पानी में भिगो देना चाहिए ।

Spread the love