मथुरा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कैम्प कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डाॅ. सुरेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता को परशुराम जयन्ती का कार्यक्रम मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान परशुराम पर दीप प्रज्वलित करके माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष डाॅ. सुरेन्द्र शर्मा ने कहा भगवान परशुराम का जन्म वैशाख मास के शुक्ल पक्ष का तृतीया पक्ष तिथि को हुआ था। इन्हें विष्णु भगवान का छठा अवतार माना जाता है। जगदीश प्रसाद कौशिक ने कहा भगवान परशुराम पिता भक्त एवं बहुत क्रोधी स्वभाव के थे और इन्होंने सारी पृथ्वी ब्राह्मणों को दान कर दी और स्वयं महेन्द्र पर्वत पर निवास करने लगे। डाॅ. सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि विप्र भाई घरों में रहकर ही परशुराम जयन्ती मनाएं और प्रार्थना करे कि कोरोना संक्रमण हमेशा के लिए खत्म हो जाए।
कार्यक्रम में कुशल पाल शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, राधा मोहन शर्मा, डाॅ. एस. दीक्षित, गौरव शर्मा, नरेश मिश्रा, धीरेन्द्र शर्मा, विशल पचैरी, सुमित शर्मा, रमाशंकर शर्मा, धर्मदत्त गौतम, पार्थ पचैरी, राहुल शर्मा आदि उपस्थित थे।
