मथुरा । सोमवार 15 सितम्बर को वृंदावन परिक्रमा मार्ग में बाढ़ पीड़ितों के लिए सूखी राहत सामग्री वितरित की गयी जिसमें 1 पैकेट में – 5 kg आटा, 1kg चावल , 1 kg चीनी , 1 kg अरहर दाल , 1 लीटर सरसों का तेल, 200 gm चाय पत्ती, 200 gm मिल्क पाउडर, 1 kg नमक , 100 gm जीरा ,100gm हल्दी , 100gm धनिया पाउडर , 100gm पिसी लाल मिर्च,कपड़े धोने का साबुन, टूथ पेस्ट ( मीडियम ) टूथ ब्रश,मच्छर वाली स्टिक
दवाई- पैरासिटामोल 1 पत्ता (10 tablets) , एंटीसेप्टिक लोशन ( सेवलोन), एंटीबायोटिक क्रीम ( सोफ़्रामाइसिन) पट्टी एवं पीने का पानी भी दिया गया।

उपरोक्त समान का 1-1 पैकेट प्रत्येक परिवार को दिया गया
यमुना जी में पानी का स्तर नीचे आ गया है जिसके कारण बाढ़ पीड़ित वापस अपने घरों की ओर लौट रहे हैं किंतु इस समय सभी बाढ़ पीड़ितो के पास ना तो कोई रोजगार उपलब्ध है और ना ही घर पर बनाने के लिए राशन अतः हमारे द्वारा दिए गए पैकेट्स उनके लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हुए जिनके कारण कम से कम एक माह उन्हें खाने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा!