
- रिलायंस की पेट्रोल पंपों से कोविड-19 महामारी में बड़े सहयोग की शुरुआत
चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार
मथुरा। कोरोना महामारी दौर में लोगों को संक्रमण से बचाने और संक्रमित हुए लोगों को महामारी से उबारने के लिए तमाम स्वयंसेवी संस्थाएं, कारोबारी और उद्योगपति मदद के लिए लगातार हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। उनमें तमाम ऐसे भी हैं, जो अपने स्तर से सेवा में लगे हुए हैं, लेकिन अपना नाम सार्वजनिक नहीं कर रहे। उन्हीं में से एक है रिलायंस बी पी मोबिलिटी लिमिटेड कंपनी। इस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी द्वारा देश भर की अपनी 1421 रिलायंस पेट्रोल पंपों से कोविड-19 में इस्तेमाल हो रहीं रजिस्टर्ड एंबुलेंस को 50 लीटर तेल प्रतिदिन देने का फैसला किया है इस कंपनी ने देश के सभी जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि कोविड़-19 में जो सरकारी व गैर सरकारी एम्बुलेंस चल रही हैं, उनके लिए ये सहयोग शुरु किया गया है। एंबूलेस चालक सीएमओ को लेटर देकर भी यह सेवा प्राप्त कर सकते हैं।


मथुरा समेत पश्चिमी यूपी एवं उत्तराखंड में रिलायंस के 66 पेट्रोल पंप हैं, जहां यह सुविधा शुरू कर दी गयी है। मथुरा में एक पेट्रोल पंप जो रिफाइनरी से आगे बरारी पर है, उस पंप के आपरेटर निखिल वर्मा ने बताया कि पिछले कोविड के समय में भी लगभग एक हजार लीटर पेट्रोल या डीजल प्रत्येक एंबुलेंस के हिसाब से ये सेवा की गयी थी।

जनपद के एम्बुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर अजय सिंह ने जानकारी दी कि मथुरा में 108 सेवा की कुल 28 एम्बुलेंस है जिनमें से 16 एंबुलेंस को कोविड़ -19 के अन्तर्गत लगाया गया है। इन सभी के पायलट व दूसरे स्टाफ को इस सबंध में निर्देश दिए गये हैं। एबूंलेस सेवा आगरा मंडल के रीजनल मैनेजर मिस्टर मिथलेश त्रिपाठी ने भी अधीनस्थों को निर्देशित किया है।
