खाद्य सुरक्षा विभाग का डेयरी प्लांट एवं मिलावटी दूध बनाने की सामग्री के गोदाम पर छापा

देश

मथुरा । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मथुरा के सहायक आयुक्त डॉ गौरी शंकर के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी तिवारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा अभि सूचना के आधार पर बाजना क्षेत्र में चल रहे अवैध पनीर प्लांट एवं मिलावटी दूध बनाने हेतु विक्रय करने वाले गोदाम पर छापा मारा गया। टीम द्वारा सत्यपाल के पनीर प्लांट का निरीक्षण किया गया प्लांट में पनीर का निर्माण मिलावटी दूध से किया जा रहा था संदेह होने पर दूध एवं पाम ऑयल का नमूना संग्रहित कर लगभग 5000 लीटर दूध को मौके पर नष्ट करा दिया साथ ही मौके पर उपस्थित कर्मचारी सतीश कुमार को प्लांट बंद करने के निर्देश दिए गए । मालिक टीम को देखते ही फरार हो गया था।

टीम द्वारा मिलावटी दूध बनाने वाली सामग्री का विक्रय करने वाले एक गोदाम पर छापा मारा गया जहां से मिलावटी दूध बनाने में प्रयुक्त सामग्री वटर ऑयल, सफेद घोल मालटोडेक्सट्रिन, स्वीट व्हे पाउडर, बेकरी प्रीमिक्स पाउडर के 5 नमूना संग्रहित किए गए तथा गोदाम को मौके पर सील कर दिया गया है । मौके पर उपस्थित कर्मचारी ने बताया कि उक्त गोदाम का स्वामी अग्रवाल ट्रेडर्स जनपद बुलंदशहर के रहने वाला है। उक्त सभी नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है कार्रवाई के दौरान टीम में मुकेश कुमार ,एसएस निरंजन खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं हुकुम सिंह खाद्य सहायक उपस्थित रहे।

Spread the love