
मथुरा। महिला चिकित्सक द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मथुरा इकाई ने 24 घंटे की हड़ताल की घोषणा कर दी है। यह हड़ताल गुरुवार सुबह 6:00 बजे से शुक्रवार सुबह 6:00 बजे तक रहेगी।
आईएमए के अध्यक्ष डॉ संजय गुप्ता और सचिव डॉ प्रवीण गोयल ने बताया है कि 29 मार्च को डॉ अर्चना शर्मा ने जनता एवं प्रशासन की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। ऐसी घटनाएँ हमारे समाज में निरंतर बढ़ती जा रही हैं। हम इस घटना का विरोध करते हैं। दिनाँक 31/03/2022 को सुबह 10 बजे होटल अभिनंदन में MMA की आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। दिनांक 31/03/2022 सुबह 6 बजे से परसों सुबह 6 बजे तक समस्त चिकित्सा संस्थान पूर्ण तह बंद रहेंगे।
