मथुरा। देश की राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने दो दिवस दौरे पर मथुरा आई, जिसमें सर्वप्रथम छाता स्थित एक कार्यक्रम में शिरकत की । फिर गोवर्धन परिक्रमा लगाई और रात्रि विश्राम वृंदावन स्थित स्थानीय आश्रम में किया । इस दौरान लघु उद्योग भारती मथुरा के जिलाध्यक्ष अंकित बंसल फूड्स ने उनसे मुलाकात कर उनकी 27 वीं एनिवर्सरी की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मथुरा के उद्योगों से जुड़ी स्थितियों को लेकर सूक्ष्म चर्चा हुई एवं दिल्ली से अविरल यमुना की धारा मथुरा तक पहुंचे इसको लेकर किए जा रहे प्रयासों को लेकर चर्चा हुई। साथ ही श्री बंसल को दिल्ली आने का न्योता दिया । इस अवसर पर लघु उद्योग भारती से विशाल बंसल , संजीव अग्रवाल सीए, संजीव , मनीष गुप्ता आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
13 thoughts on “लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात”
Comments are closed.