कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष मथुरा आए, भव्य स्वागत

ब्रेकिंग न्यूज़

— कृषि क्षेत्र में नए अनुसंधानों से क्रांति आएगी: कैप्टन विकास गुप्ता

मथुरा। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के चेयरमैन कैप्टन विकास गुप्ता का मथुरा आगमन पर श्री जी बाबा आश्रम में भव्य स्वागत किया गया।
आश्रम में भागवत वक्ता रमाकांत गोस्वामी व राधाकांत गोस्वामी के अलावा समाजसेवी महेश पांडेय आदि ने अध्यक्ष श्री गुप्ता का अभिनंदन किया। कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा कराए जा रहे कार्यों से स्थानीय लोगों को अवगत कराया।
कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष श्री विकास गुप्ता का स्वागत जयसिंहपुरा स्थित दीपक गोयल के आवास पर भी हुआ। यहां श्री गुप्ता से मुलाकात करने वालों में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डा डी पी गोयल, कारोबारी डीके अग्रवाल, श्री पाल शर्मा, सभासद रश्मि शर्मा, सुभाष चौधरी, सीमा ठाकुर और भाजपा नेता विजय गोयल आदि उपस्थित थे। गणमान्य के बीच उन्होंने प्रदेश में चल रहे कृषि अनुसंधान के कार्यों से लोगों को अवगत कराया।
उन्होंने जानकारी दी कि कृषि अनुसंधान संस्थान का मिशन कृषि में तरह-तरह के अनुसंधानों का संचालन करना है। प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए ये अनुसंधान हो रहे हैं। इससे आगे चलकर किसान संपन्न होंगे और कृषि में क्रांति आएगी।
अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कृषि के साथ पशु स्वास्थ्य और पशु उत्पादन पर ज्यादा जोर है। पशु विज्ञान के सभी क्षेत्रों में स्नातकोत्तर शिक्षा और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण करना भी ध्यान है। पशु चिकित्सा रोग निदान, जैविक, इम्यूनोडायग्नोस्टिक्स आदि के लिए राष्ट्रीय रेफरल केंद्र के रूप में लगातार कार्य किया जा रहा है।

Spread the love