25 को आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तीन दिन पूरा मथुरा रहेगा नो- फ्लाइंग जोन

Uncategorized

मथुरा । जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश सिंह ने अवगत कराया है कि भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 25 सितंबर को जनपद मथुरा में नई दिल्ली से स्पेशल ट्रेन द्वारा वृन्दावन रेलवे स्टेशन छटीकरा आएंगी। इसके बाद जादौन कार पार्किंग से श्री बाँके बिहारी मन्दिर वृन्दावन दर्शन/पूजन से निधिवन भ्रमण से पुनः जादौन कार पार्किंग से कार्यक्रम सुदामा कुटी से होटल रेडीसन विश्राम के लिये जाएंगी। यहां से कुब्जाकृष्ण मन्दिर म०नं० 1698 होलीगेट टैंक चौराहा कृष्णापुरी अन्तापाड़ा मथुरा दर्शन/पूजन से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मन्दिर मथुरा दर्शन/पूजन से मथुरा जंक्शन से स्पेशल ट्रेन द्वारा दिल्ली जाएंगी। उपरोक्त अतिविशिष्ट महानुभाव को विभिन्न आतंकवादी संगठन, देश विरोधी शक्तियों से जीवन भय है तथा विभिन्न विरोधी राजनैतिक विचारधारा/समूहों द्वारा गुब्बारों, ड्रोन व पतंग आदि के माध्यम से विरोध किये जाने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। दिनांक 23.09.2025 से उक्त मा० महानुभाव के प्रस्थान तक सम्पूर्ण जनपद को नो-फ्लाईंग जोन घोषित किया जाता है।
उपरोक्तानुसार जनपद-मथुरा के सम्पूर्ण क्षेत्र को नो-फ्लाईंग जोन घोषित किया जाता है। यह आदेश दिनांक 23.09.2025 को प्रातः 10.00 बजे से दिनांक 25.09.2025 को रात्रि 21.00 बजे तक के लिए प्रभावी रहेगा।

Spread the love