रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारी पूर्ण, 6 अप्रैल को धूमधाम से निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

टॉप न्यूज़

मथुरा। श्री राम जन्म महोत्सव समिति द्वारा 6 अप्रैल रविवार को निकाली जाने वाली रामनवमी शोभा यात्रा महोत्सव की तैयारी पूर्ण हो चुकी है।इसे लेकर एक बैठक प्राचीन श्री राम मंदिर घीया मंडी में आयोजित हुई मेला संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया कि 06 अप्रैल 4:00 स्थानीय घीया मंडी प्राचीन राम मंदिर से विराट शोभायात्रा प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया यात्रा का प्रारंभ संत महात्मा एवं राम भक्त द्वारा भगवान श्री राम की आरती के साथ होगा।वहीं समिति की अध्यक्ष राजेंद्र बंसल ने बताया शोभा यात्रा में 8 झांकी घोड़े और बैंड बाजे के साथ श्रद्धालु शोभायात्रा में साथ चलेंगे।
उन्होंने कहा कि 20 फीट का जय श्री राम का झंडा व भव्य स्वरुप में भगवान श्रीराम की प्रतिमा बनायी गयी है। एवं भगवान श्री राम भक्त हनुमान तथा अयोध्या में विराजे श्री राम की आकृति का डोला व मराठा बैंड मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।इसके साथ एक सौ से अधिक कार्यकर्ता भगवा कुर्ता, गमछा और पगड़ी में साथ चलेंगे। वहीं समिति प्रवक्ता श्याम शर्मा ने बताया शोभायात्रा डोरी बाजार विश्राम घाट छत्ता बाजार होली गेट चौराहा भरतपुर गेट होती हुई राम मंदिर पर समापन होगी। एवं शोभायात्रा को भव्य व आकर्षक बनाने के उद्देश्य से महिला मोर्चा एवं युवा विंग टीम विश्व विश्व हिंदू परिषद उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल पतंजलि योग समिति वामन भगवान महोत्सव समिति श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्था श्री राधारानी रोटी कपड़ा बैंक राष्ट्रिय ब्राह्मण सेवा संघ ब्राह्मण स्वयंसेविका संघ ब्रज संगीत विद्यापीठ सर्वोदय ब्राह्मण महासभा अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा बजरंग दल ने विभिन्न स्थानों पर बैठक तथा जनसंपर्क किया गया है। व राम नवमी पर निकाली जाने वाली वहीं शोभायात्रा का मुख्य उद्धेश्य समस्त हिन्दू समाज को भगवान श्री राम के साथ जोड़ना है। उनके आचरण को अपने अन्दर समाहित करना है। वहीं महामंत्री मनु ऋषि त्रिवेदी ने बैठक संचालन किया। एवं समिति के महामंत्री हेमन्त चतुर्वेदी ने
समस्त नगर वासियों से शोभायात्रा में उत्साह के साथ शामिल होने का अनुरोध किया है।

इस अवसर पर जमुना शर्मा योगेश आवा योगेंद्र चतुर्वेदी रुचि द्विवेदी विकास वार्ष्णेय रामदास चतुर्वेदी पंडित संजय पाराशर पवन अग्रवाल केशव पंडा राहुल दुबे सर्वेश चतुर्वेदी डॉ सुनीता रितु वर्मा नेहा अग्रवाल मीना गुप्ता मीना अरोड़ा वत्सल भाटिया आशीष शर्मा मुकुंद गोस्वामी चिन्मय शर्मा रमन पंडित आदि मौजूद थे

Spread the love