
मथुरा। महाशिव रात्रि पर रविवार को रंगेश्वर महादेव एवं रंगेश्वरी काली मां का भव्य श्रृंगार किया गया। रंगेश्वर मंदिर परिसर में शाम को कुटू आटे की पकौड़ी, नारियल की चटनी का भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को किया गया। शिव भक्त बबलू चौधरी, प्रियंका चौधरी, मां के दास अशोक गुप्ता, बांके बिहारी, कुंज बिहारी, अशोक गुप्ता मां के दास आदि भक्तों ने प्रसाद वितरण किया। श्रद्धालुओं को रोक-रोक कर प्रसाद दिया जा रहा था।

