मथुरा। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर मथुरा में संस्कृत भारती न्यास की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई। जिसमें न्यास अध्यक्ष ओम प्रकाश बंसल न्यास सचिव गंगाधर अरोड़ा उमेश अग्रवाल सदस्य डॉ धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल प्रांत मंत्री श्रवण कुमार प्रांत संगठन मंत्री संस्कृत भारती घनश्याम सिंह लोधी योगेश कुमार उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे इस अवसर पर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को संस्कृत भारती न्यास ब्रज प्रांत का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया साथ ही उमेश कुमार अग्रवाल घनश्याम सिंह लोधी योगेश कुमार उपाध्याय चौधरी अतर सिंह को न्यास सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया इस प्रकार न्यास कार्यकारिणी में अध्यक्ष एवं सचिव के अतिरिक्त सात अन्य सदस्यों की योजना हुई जैसा कि हम जानते हैं संस्कृत भारती न्यास का उद्देश्य संगठन को आर्थिक दृष्टि से स्वावलंबी बनाना है इसलिए 15 अप्रैल से 15 मई तक जनसंपर्क का एक विशेष अभियान चलाने का सर्वसम्मति से निर्णय हुआ इस अवसर पर संस्कृत भारती द्वारा वार्षिक योजना दिग्दर्शिका कैलेंडर का विमोचन भी किया गया।।
