सपा कार्यकर्ताओं की पदयात्रा पुलिस ने रोकी

टॉप न्यूज़

मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के निर्देशन पर पूरे प्रदेश में सभी जनपदों पर तथा विधानसभा स्तर पर समाजवादी किसान पदयात्रा का आयोजन 7 दिसंबर से पूरे प्रदेश में चालू हुआ था। उसी क्रम में आज प्रदीप चौधरी पूर्व प्रत्याशी गोवर्धन विधानसभा के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन की अध्यक्षता में गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत कोथरा से ग्राम पंचायत बछगांव तक समाजवादी किसान पदयात्रा का कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस द्वारा कार्यक्रम को रोक दिया गया तथा सभी साथियों को ग्राम कोटरा में ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के समय समाजवादीयों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई पुलिस द्वारा सभी समाजवादियों को जबरन गिरफ्तार कर ब्लॉक गोवर्धन पर लाया गया या उन्हें हिरासत में रखा गया है लगातार प्रदेश में एवं देश में किसानों के साथ हो रहे अत्याचार अदानी अंबानी के हित में पास हुए अध्यादेश समर्थन मूल्य गन्ना भुगतान को लेकर समाजवादी पार्टी का पूरे प्रदेश में किसानों के समर्थन में किसान पदयात्रा चल रही थी लेकिन यह तानाशाह सरकार द्वारा किसी भी विपक्षी पार्टी को जनता के बीच में कोई कार्यक्रम नहीं करने दिया जा रहा है। लगातार पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को गौरव से उठाया जा रहा है घरों का रेस्ट किया जा रहा है लेकिन समाजवादी लोग भी झुकने वाले नहीं हैं जब तक किसानों का अध्यादेश वापस नहीं होगा। किसानों को समर्थन मूल नहीं मिलेगा स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू नहीं होगी तब तक समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता किसानों के हित में आंदोलन करता रहेगा समाजवादी प्रत्येक कार्यकर्ता जेल जाने से नहीं डरता है । चौधरी चरण सिंह जी की नीतियों पर पर चलने वाली पार्टी हमेशा किसान नौजवान गरीब गुरबा की बात करती रहेगी। इस मौके पर कृष्ण मुरारी मैथिल गौरव गोस्वामी राघवेंद्र ठाकुर तुलसीराम धनगर रामबाबू पंडा सचिन जाटव साधना शर्मा सीमा करण रानी ठाकुर दारा सिंह जाट बृजपाल यादव पोप सिंह मोहन सिंह बच्चों सिंह नरेंद्र सिंह राजेश जीतू मोहन खेलन सागर बबलू आंसू अमर सिंह दिनेश चंद मानिकचंद मुरारी लाल शर्मा राम नाथा राम ठाकुर मुरलीधर अभिषेक कौशिक राम पंडित लोकेश चौधरी राहुल शर्मा मोहन सिंह महेश विमल करवा हरिश्चंद्र शिवम यादव बलराम ठाकुर सोनू आदि मौजूद थे।

Spread the love