पुलिस का “ऑपरेशन कालनेमि” शुरू, पहले दिन पकड़े 38 फर्जी बाबा

Uncategorized

हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस ने फर्जी बाबाओं के खिलाफ “ऑपरेशन कालनेमि” शुरू किया है। पहले ही दिन देहरादून/हरिद्वार में 38 फर्जी बाबा पकड़े। इनमें एक बांग्लादेशी नागरिक भी है। ये वो हैं, जो साधु–संतों का वेश बनाकर धर्म की आड़ में लोगों को ठगते हैं।

दरअसल उत्तराखंड के हरिद्वार आदि धार्मिक महत्व के जिलों में ऐसे लोगों की संख्या अचानक बढ़ गई है, जो बाबा बन कर इधर-उधर घूमते हैं और नशे के कारोबारी और आपराधिक तत्वों के साथ गठजोड़ करके रहते हैं। स्थानीय लोगों ने जब इस प्रकार का कपट पूर्ण चाल चलन देखा तो पुलिस में शिकायतें पहुंचने लगी । जब कई शिकायतें एक ही तरह की पुलिस के पास पहुंचने लगी, तब पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि शुरू किया । घर में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड पुलिस ने गाइडलाइन भी जारी की है ।

Spread the love

13 thoughts on “पुलिस का “ऑपरेशन कालनेमि” शुरू, पहले दिन पकड़े 38 फर्जी बाबा

Comments are closed.