दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर पुलिस और किसान नेताओं में लुकाछिपी

टॉप न्यूज़

पिंटू उपाध्याय

कोसीकलां। किसानो के बिल को लेकर दिल्ली जंतर मंतर पर धरना पर्दशन के लिये दिल्ली किसानों को न जाने से रोकने के लिये दिल्ली हरियाणा यूपी बॉर्डर को सील कर दिया। ताकि कोई भी किसान दिल्ली नही पहुचे। किसानों को रोकने के लिये बहुत रणनीति पुलिस के आलाधिकारियो ने बनाई लेकिन किसान दिल्ली के लिए अपने अपने वहानो से हाइवे होते हुये पुलिस की आखों में धूल झोंककर निकल गए। वही कोसी के किसान नेता दीपक चोधरी कोसी कला से अपने साथियों के साथ हरियाणा यूपी बॉर्डर को पार कर लिया, लेकिन दिल्ली में उन्हें रोक दिया। जब हमने दीपक चोधरी से बात की तो उन्होंने बताया, हम हाइवे के रास्ते आये है। हमने कोविड का पालन किया है। अब पुलिस हमे आगे नही जाने दे रही जबकि पुलिस सूत्रों की माने तो दीपक चोधरी की लोकेशन एव गाड़ी की लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा था लेकिन दीपक चोधरी सभी की आखों में धूल झोंककर निकल गए लेकिन फरीदाबाद में उन्हें रोक दिया।

Spread the love