स्ट्रीट लाइट लगवाने के साथ प्रदूषण मुक्ति के लिए वार्ड नंबर 66 में पौधरोपण किया

मथुरा समाचार

मथुरा। “वार्ड नं 66” के बजरंग मंदिर से गोपाल नगर लिंक रोड पर “यमुना मिशन” व “ब्रज यातायात व पर्यावरण जनजागरूकता समिति” के द्वारा क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त करने के लिए पौधरोपण किया गया। इस क्षेत्र की “पार्षद व ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा” बहुत समय से इस स्थान के विकास के लिए प्रयासरत थीं। ये गोपाल नगर लिंक रोड अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है, इससे होकर रोज जाने वाले यात्री रेलवे सेकंड एंट्री तक पहुंचते हैं, इस क्षेत्र में अंधेरा व्याप्त था जिसकी वजह से लूट पाट की घटनाएं घट जाती थीं व खाली स्थान देखकर लोगों द्वारा कूड़ा फेंक दिया जाता था।


इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए वार्ड 66 की पार्षद व ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा द्वारा यहाँ स्ट्रीट लाइटें लगवाई गईं व इस जगह को साफ करवा कर यमुना मिशन के सौजन्य से अपनी टीम के साथ वृक्षारोपण किया गया। स्थानीय पार्षद श्वेता शर्मा ने कहा हमारे वार्ड में ऐसी कोई जगह नहीं थी जहां पर हम ग्रीनरी बेल्ट का का निर्माण करा सके आज हम लोगों ने इस जगह को चिन्हित कर यहां पर वृक्षारोपण किया है जिससे आने वाले समय में लोगों को इस जगह शुद्ध वातावरण के साथ मॉर्निंग वॉक करने के लिए जगह मिलेगी l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारी टीम पर्यावरण को लेकर पिछले 9 वर्षों से काम कर रही है उसी के अंतर्गत आज 66 नंबर वार्ड में वृक्षारोपण किया गया है l प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा है कि आज जो हम लोगों के द्वारा जो वृक्षारोपण किया है उसकी जिम्मेदारी स्थानीय लोगों की है जो कि समय समय पानी देंगे और वृक्षों की देखभाल करेंगे l इस पुनीत अवसर पर पार्षद श्वेता शर्मा, पार्षद श्याम सिंह, पार्षद श्रीपाल जी, यमुना मिशन से रश्मि शर्मा, ब्रज यातायात के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, अजय शर्मा, पूजा यादव, रश्मि संदीपन नागर, सुश्री कोकल भाटिया, रेखा शर्मा, शिवानी चौधरी, प्रदीप शर्मा, कमल शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित सत्येंद्र भारद्वाज, चंद्र प्रकाश पांडे, सियाराम पांडे व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *