निजी केंद्रों पर भी लाभार्थी लगवा रहे कोरोना वैक्सीन, टीकाकरण कार्ड के साथ कराई जा रही फोटोग्राफी

टेक न्यूज़

मथुरा। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी एवं प्राइवेट कोरोना वैक्सीनेशन हुआ। लोगों को वैक्सीनेशन की जानकारी दी गई।
शनिवार को शहर एवं देहात के विभिन्न सरकारी एवं प्राइवेट केन्द्रों पर लाभार्थियोें को वैक्सीन लगाई गई। राधिका विहार स्थित आर्यन वेलनेस सेंटर, सिटी हॉस्पिटल सहित अन्य लोगों ने लाभार्थी पहुंचे और वैक्सीन लगवाई।

आईएमए के पूर्व सचिव डाक्टर आशीष गोपाल एवं आईएमए संयुक्त सचिव डा. गौरव भारद्वाज ने वैक्सीनेशन देखा। वैक्सीन लगवाने के बाद लाभार्थियों ने टीकाकरण कार्ड के साथ फोटोग्राफी भी कराई इधर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.राजीव गुप्ता ने स्वास्थ्य केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा और लाभार्थियांे से बातचीत की। शनिवार को करीब एक हजार एवं शुक्रवार को 4800 लाभार्थियों के वैक्सीन लगी। वैक्सीन लगने के बाद सभी को वैक्सीन कार्ड दिए गए इसमें पहली एवं दूसरी डोज के लाभार्थी शामिल हैं। डाक्टर गुप्ता ने बताया कि रविवार को वैक्सीनेशन नहीं हुआ। सोमवार से वैक्सीन लगेंगी।

Spread the love