नेशनल चैम्बर में प.उप्र.उद्योग व्यापार मंडल की स्थानीय कार्यकारिणी घोषित
मथुरा। मसानी स्थित नेशनल चैंबर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया गया। महानगर अध्यक्ष प्रणय पाराशर द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में नवनीत अग्रवाल , प्रिंस गौड़ को महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष अनुज खंडेलवाल, पुनीत चतुर्वेदी ,विक्रांत शर्मा , जिला मीडिया प्रभारी मृदुल अग्रवाल प्रेस वाले , महानगर कोषाध्यक्ष राघव बजाज, आदित्य आहूजा को मंत्री, शलभ गुप्ता, ललित गौतम, मनोज अग्रवाल, गौरव जैन, सीए चंद्रेश खंडेलवाल ,कौशल अग्रवाल, कुलदीप पाठक, विवेक गौतम, वासु शर्मा, नरेश पाल, नितिन चतुर्वेदी ,लाल बहादुर उपमन्यु, माधव उपमन्यु, कृष्ण वीर यादव, सौरभ सोनी, विकास चौधरी, गोपाल शर्मा, मुकेश शर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह , प्रकाश अग्रवाल, मयूर अग्रवाल, रजत अग्रवाल, यतेंद्र फौजदार, दीपक स्वामी, प्रेम शंकर सारस्वत को कार्यकारिणी में जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी खंडेलवाल एवं जिलाध्यक्ष चिंताहरण चतुर्वेदी ने कहा कि व्यापारियों का विशेष ध्यान रखेंगे। व्यापारियों की किसी भी प्रकार की समस्या के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल हर प्रकार के संघर्ष के लिए तैयार रहेगा। किसी भी कीमत पर व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री मदन मोहन श्रीवास्तव, जिला महामंत्री विजय बंटा आदि मौजूद रहे।