मथुरा। धर्म की नगरी मथुरा के मनोहर पूरा वार्ड न:18 बजरिया में अजीज नामक व्यक्ति का बिल्कुल जर्जर मकान है, जिससे वहाँ रह रहे लोग दहशत में काफी है, ये जर्जर मकान लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनने लगा हैं। पुराने शहर की गलियों मेें कई ऐसे भी जर्जर मकान हैं जो हल्का सा भी झटका सहने की स्थिति में नहीं है। ये मकान तो दूसरो के भवन के सहारे खड़ा हैं, पास के मकानों का सपोर्ट हटने पर जर्जर मकान भरभरा कर जमीन पर गिर पड़ेंगा। फिर भी ऐसे मकानों में लोग रह रहे हैं। इंजीनियरों द्वारा इन भवनों की जाँच करा कर मथुरा नगर निगम व जिला प्रशासन ने इन्हें गिराने की कोई कार्रवाई नहीं की।
गलियों में स्थित जर्जर मकानों में लोग रहते हैं, जबकि नगर निगम 100 से 150 वर्ष पुराने भवनों को जर्जर घोषित करने के साथ नोटिस भेज चुका है। मगर, लोग खाली नहीं कर रहे हैं। उधर, नगर निगम भी इन्हें गिराने में रुचि नहीं ले रहा है। दिखा रहा। इन भवनों के पास से गुजरने से लोग कतराते हैं। नगर निगम को इन मकानों की सूची बना कर जल्द से जल्द ध्वस्त करा कर आम जन मानस राहगीरो को चैन की सांस मिलने का मौका दें। लेकिन बीते वर्ष बारिश में कई भवनों की दीवारें गिर गईं और कुछ लोग जख्मी हो गए। कही ऐसा ना हो जाये कि ये मकान तेज बारिश के पानी से धड़ाम गिर जाये तो काफी नुकसान पहुँचा सकता है। जिसका ध्वस्ती करण बेहद जरूरी है। इस भवन की नींव, ईंटें सड़ गईं हैं। दीवारें, छत व छज्जे काफी जर्जर हो चुके हैं। अगर बंदर भी इनके छज्जों पर कूद जाता है,तो मलबा जरूर गिरता है। जिससे कई लोग गम्भीर चोट आने से बच गये है।
