आंधी-तूफान में पेड़ गिरा, दबकर महिला की दर्दनाक मौत

टॉप न्यूज़


रिपोर्ट-पिंटू उपाध्याय
मथुरा। कोसीकलां में आंधी-तूफान में एक पेड़ गिर गया। इसके नीचे दब जाने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
गरमी के मौसम में कोसीकलां में लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे ही माहौल में आंधी-तूफान भी आया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। 35 वर्षीया सुशीला पत्नी विजय निवासी शिव विहार कालौनी थाना कोसीकला अपने ही घर के पास आंधी–तूफान आने के कारण सफेदा के पेड के नीचे दबने से मृत्यु हो गयी है। महिला के पांच छोटे छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love