संकुल शिक्षक/प्र.अ./प्रभारी प्र.अ. का उन्मुखीकरण कार्यक्रम नगर क्षेत्र मथुरा-वृन्दावन संपन्न

टॉप न्यूज़

मथुरा। शुक्रवार को दो चरणों मे नगर क्षेत्र मथुरा के संकुल शिक्षक / प्र0अ0/प्रभारी प्र0अ0 का मिशन प्रेरणा के अंतर्गत उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी के अवकाश पर होने की स्थिति में कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ ARP  सुधीर सोलंकी द्वारा की गयी। रंजना श्रीवास्तव व शिवकुमार सदस्य द्वय SRG मथुरा द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर अपने विचार रख कर समझ साझा करने में ARP द्वय श्री सुधीर सोलंकी एवं बलवीर सिंह के साथ महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। 
 उन्मुखीकरण कार्यक्रम के बिन्दु निम्नवत थे।
  1. प्रेरणा लक्ष्य, सूची एवं तालिका के बारे में विस्तार से समझते हुए ज्ञान की स्थायी बनाने का प्रयास किया गया।
    लक्ष्य,प्रेरणा सूची,एवं प्रेरणा तालिका को अपने विद्यालयों में चस्पा करने हेतु कहा गया।
  2. तीन मॉड्यूल आधारशिला, ध्यानाकर्षण व शिक्षण संग्रह के बारे में जानकारी देकर नियमित अध्ययन हेतु प्रेरित करना।
  3. विद्यालय में SAT-II परीक्षा के रिपोर्ट कार्ड वितरण की सूचना उपलब्ध कराने हेतु कहा गया।
  4. सभी अध्यापक दीक्षा एप पर निष्ठा के तहत कराये जा रहे ऑनलाइन प्रशिक्षण के मॉड्यूल.13,14,15 का प्रशिक्षण 30 दिसंबर 2020 से पूर्व पूरा करें, तथा 15 दिसम्बर 2020 तक 10, 11,12 मॉड्यूल का प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्रतिभागियों की संख्या उपलब्ध कराने हेतु कहा गया।
  5. ई-पाठशाला के अंतर्गत भेजी जा रही शिक्षण सामग्री को नियमित रूप से विद्यालय के वाट्सअप ग्रुप पर शेयर करने एवं प्रत्येक सोमवार को अभिभावको के साथ शेयर करने के लिए कहा गया साथ ही ऐसे अभिभावक जो ऑनलाइन नही जुड़े है को सोमवार को विद्यालय बुलाकर E- पाठशाला -2 के परिपेक्ष्य में ऑफलाइन शिक्षण सामग्री से परिचित कराने हेतु प्रेरित किया गया।
  6. सभी शिक्षकों से रीड एलांग एप में नगर क्ष्रेत्र मथुरा का पार्टनर कोड जोड़ने को भी कहा गया।
  7. समस्त शिक्षको से टाइम एंड मोशन स्टडी के आधार पर विद्यालयों को खोलने हेतु आदेश का पालन करने हेतु कहा गया।
  8. विभाग एवं डाइट मथुरा द्वारा शिक्षकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के निर्देश देने के साथ क्रियात्मक शोध के विषय मे जानकारी देते हुए विद्यालय स्तर पर क्रियात्मक शोध करने हेतु प्रेरित किया गया।
  9. विद्यालय के MDM खातों से अभिभावको के खातों में mdm conversion cost transfer करने की सूचना मांगी गयी।
  10. विद्यालय में मिशन कायाकल्प के अंतर्गत 14 बिंदुओं पर अवस्थापना सुविधाओ की सूचना प्राप्त की गयी।
  11. विद्यालय प्रबंध समिति के पुनर्गठन की सूचना देने हेतु कहा गया।
  12. जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु कक्षा 5 के छात्र/छात्राओं की फार्म भरने की प्रगति की सूचना प्राप्त कराने हेतु कहा गया।

सुधीर सोलंकी ARP
बलवीर सिंह ARP

टीम मिशन प्रेरणा
नगर क्षेत्र मथुरा।

Spread the love