
मथुरा । पहलगाम के आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने बुधवार को पाकिस्तान और पीओके में 9 जगहों (बहावलपुर (02), मुरीदके, मुजफ्फराबाद, कोटली, गुलपुर, भिंबर, चक अमरू, सियालकोट) पर एयर स्ट्राइक की. है । हमले में कई लोगों की मौत हुई है।
इस एयर स्ट्राइक को लेकर भारतीय सेवा सुबह 10:00 प्रेस वार्ता करके पूरी जानकारी देगी दूसरी ओर इस एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है । पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ दिया है। बौखलाया पाकिस्तान अब एलओसी पर तोपों से हमला कर रहा है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है ।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्वीट कर इस एयर स्ट्राइक की आलोचना की है ।
पहलगाम हमले के कई दिन बाद मंगलबार रात करीब 1:44 बजे भारत ने पाकिसतान और गुलाम जम्मू-कशमीर में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला कर दिया। भारत ने इसे आपरेशन सिंदूर नाम दिया है। भारत ने पाकिस्तानी पंजाब के वापुर में मसूद अजहर के ठिकाने वाला गुलाम जम्मू-बनमीर के कोटली और मुजयाबाद समेत नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइलों से हमाल किया। हमने के बाद भारतीय सेना ने कहा कि पड़ोसी मुल्क से बर्ष हमारा मकसद नहीं है। पाकिस्तान में भारतीय सेवा ने एयर स्ट्राइक पर लिखा है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के ठिकाने ध्वस्त दिए गए हैं। आपरेशन में राफेल विमान से स्कैल्प मिल से स्टीक निशाना लगाया था। आपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना और वायु सेना ने साझा और पर अंजाम दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एनएसए अतीत डोभाल ने हमाले की जानकारी लगातार देते हुए बताया है कि स्ट्राइक के बाद भारत ने सीमा पर एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया है। इस बीच, एनएसए डोभाल ने अपने अमेरिकी समकक्ष को भी इसकी जानकारी दी है।
