सीए दिवस के अवसर पर हुआ गत वर्ष बने नए चार्टर्ड अकाउंटेंट का सम्मान

टॉप न्यूज़


मथुरा । राधिका विहार स्तिथ सीए भवन पर गत वर्ष बने सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट का सम्मान किया गया। ब्रांच सचिव सीए रवि अग्रवाल ने बताया की गतवर्ष में लगभग 80 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट मथुरा सीए परिवार से जुड़े है। सीए एसोसिएशन के द्वारा सभी नवीन चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को सर्टिफिकेट प्रदान करके सम्मानित किया गया तथा उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाए दी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रांच चेयरमैन सीए मुकुल शर्मा, सचिव सीए रवि अग्रवाल, सेंट्रल कॉउंसिल मेंबर्स सीए अभय छाछड़ ने माँ सरस्वती के समझ दीप प्रज्वलित करके की। मुख्याथिति सेंट्रल कॉउन्सिल मेंबर्स सीए अभय छाछड़ और सीए अनुज कुमार गोयल ने नए मेंबर्स को सीए प्रोफेशन में आने वाले नए अवसर, आर्टिफिशल इंटेलीजेंस आदि के बारे में बताया तथा
मुख्याथिति द्वारा नए मेंबर्स के अभिभावकों के त्याग की भी सराहना की। इस सम्मान समारोह के अवसर पर सेंट्रल कॉउंसिल मेम्बर सीए ज्ञानचंद्र मिश्रा, सीए नितिन गुप्ता,सीए राजीव गुप्ता, कोषयाध्य सीए अनुराग खंडेलवाल, सीए रोहित कपूर , सीए राहुल चौधरी, सीए सुन्दना खंडेलवाल, सीए के के अग्रवाल, सीए अमित कुमार अग्रवाल, सीए वैभव गर्ग आदि उपस्थित रहे। ब्रांच चेयरमैन मुकुल शर्मा आये हुए सभी मुख्याथिति मेंबर्स और अभिभावकों का धन्यवाद किया।

Spread the love