मथुरा में अब लीजिए कुल्हड़ में पिज़्ज़ा बर्गर और बड़ा पाव का स्वाद,, जानिए कहां

टॉप न्यूज़

फास्ट फूड सेंटर पर कुल्लड़ पिज्जा, बर्गर, बड़ा पाव, शैक का लीजिए स्वाद, हुआ शुभारंभ


मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में मिट्टी के कुल्हड़ में चाय, कॉफी, लस्सी तो आपने पी होगी लेकिन क्या कुल्हड़ में कभी कुछ खाया है। कल्पना कीजिए कोई आपको पिज्जा, पाव-भाजी, चाउमीन जैसे मील भी कुल्हड़ में परोसे तो कैसा हो। लेकिन ये सच है। पिज्जा अब मिट्टी के कुल्लड़ यानि सोंधी-सोंधी खुशबू वाले ‘कुल्हड़’ में आपको उपलब्ध है। यह आपको भगवान दास अज्ञानी ब्रजवासी चाट वालों के 11 अर्पणा टावर क्वालिटी चौराहा स्थित नवीन प्रतिष्ठान पर मिल रहा। फास्ट फूड सेंटर का सेंटर का शुभारंभ विधिविधान से हाल ही में हुआ।

ब्रज वासिसों को यह सेंटर पंसद आ रहा है। वह यहां पहुंच रहे हैं। इस प्रतिष्ठान पर कई प्रकार के शैक,बर्गर, पिज्जा,कोल्ड,पेटीज,कोल्ड ड्रिंक,कोल्ड कॉफी बड़ा पाव आदि खाद्य पदार्थ हैं। इसका शुभारंभ शनिवार को विधि विधान से हुआ। इस सेंटर का नाम भूखा सांड रखा गया है जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है। संचालक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

Spread the love