विद्युत निगम के नवागत अधीक्षण अभियंता शहरी मुदित ने लिया चार्ज, स्वागत

Uncategorized


मथुरा। नगरीय विद्युत वितरण मंडल के नवागत अधीक्षण अभियंता इंजी.मुदित तिवारी ने सोमवार को चार्ज ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व उन्होंने मथुरा जोन के चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग एवं अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। नवागत एसई तिवारी ने कैंट पर अधीनस्थ इंजीनियरों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इंजीनियर एवं अन्य ने उनका स्वागत बुके देकर किया। नवागत अधीक्षण अभियंता तिवारी ने बांदा,वर्कशॉप लखनऊ,वनारस,गोरखपुर आदि जिलों में सेवाएं दी हैं। एक्सईएन शहरी आशीष गुप्ता ने शहर के बारे में अवगत कराया। एसडीओ कैंट राम प्रताप मौर्या,एसडीओ जयगुरुदेव सीके शर्मा, सहायक कार्यकारी अधिकारी राजीव सिंह, जेई संदीप,नवीन उपमन्यु ,पिंकू चौधरी आदि ने स्वागत किया।

Spread the love