नवसंवत्सर की शुभकामनाओं के साथ नववर्ष मेला का समापन

बृज दर्शन

भारत को पुनः विश्व गुरु का सम्मान प्राप्त होगा- लक्ष्मी नारायण चौधरी

सभी ने एक-दूसरे को नवसंवत्सर की शुभकामनाएं दीं

मथुरा। लक्ष्मी नारायण चौधरी गन्ना विकास एवं चीनी मिले मंत्री, उ०प्र० सरकार ने भारतीय नवसंवत्सर 2079 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब योग की क्रिया हो तो उसमें गीता के श्लोक का भी उच्चारण होना चाहिए। चाहे वह एक श्लोक हो या दो श्लोक का हो। यदि इस तरह से हम योग को आगे बढ़ा देते हैं तो निश्चित रूप से मैं कह सकता हूं कि भारतीय संस्कृति को पुनः पूर्व की भांति विश्व गुरु के रूप में सम्मान प्राप्त हो जाएगा जो पहले प्राप्त था।
उक्त विचार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा नवसंवत्सर 2079 की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की रात्रि को नववर्ष मेला समिति मथुरा के तत्वावधान में सेठ बी०एन०पोद्दार कॉलेज मथुरा के मैदान में आयोजित विशाल नववर्ष मेला में लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि हमारा यह विशाल भारत जब पूर्व में विश्व गुरु रहा तो इसका राज पूरे विश्व में अवश्य रहा होगा। अनेक ऐसे साक्ष्य और चिन्ह हैं जिनको देखकर ऐसा लगता है कि त्रेता युग में भगवान राम ने अयोध्या या भारत के अलावा भी कहीं अन्य अवतार भी लिया है।
गन्ना विकास मंत्री ने कहा कि ब्रिटिश सरकार का जब लगभग पूरी दुनिया पर राज था तब उन्होंने अपनी एक जनवरी से नववर्ष कायम कर दिया। हम गुलामी के कारण अपनी संस्कृति को छोड़कर उसको ही नववर्ष मनाने लगे। उन्होंने कहा कि नव वर्ष के अवसर पर हमारे संघ परिवार द्वारा नववर्ष मेला लगाकर एक अद्वितीय कार्य किया गया है। भारतीय अपना नव संवत्सर भूल गए थे। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं है, जब लोग एक जनवरी को भूलेंगे और पुनः दुनिया में भारतीय विक्रम संवत फिर से जन-जन में मनाया जाएगा। आज ऐसा समय पुनः हमारे सामने है। उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मंगल कामनाएं की।
कार्यक्रम अध्यक्ष श्री मज्जगदगुरु नाभा पीठाधीश्वर स्वामी श्री सुतीक्ष्ण देवाचार्य जी महाराज सुदामा कुटी वृन्दावन ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी जी ने योग को विश्व मे पहचान दिलाई है उसी प्रकार नवसंवत्सर के लिए भी सरकारी प्रयास हो। भारत अवश्य ही विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि संकल्प लें कि वह वह एक जनवरी को न बधाई देंगे और न लेंगे। भारतीय नवसंवत्सर पर ही बधाई देंगे और लेंगे। स्वागताध्यक्ष हरि कृष्ण भदौरिया और नगर निगम चैयरमैन मुकेश आर्यबन्धु ने सभी को नववर्ष की मंगलकामनाएं दी।
इससे पूर्व मां भगवती के चित्रपट के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने माँ भगवती के चित्रपट के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों का समिति पदाधिकारियों द्वारा पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

इससे पूर्व भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत मंचीय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। बच्चों के सामूहिक और एकल नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी प्रतियोगियों को अतिथियों और समिति पदाधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। मेला में पधारे सभी आगुन्तकों को नववर्ष मेला समिति की ओर से गंगा जल, प्रसाद और नववर्ष शुभकामनाएं कार्ड निःशुल्क भेंट किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने एवं धन्यवाद ज्ञापन समिति अध्यक्ष कमलेश अरोड़ा ने किया। मंचीय प्रतियोगिताओं का संचालन डॉ० नीतू गोस्वामी ने किया।

उपस्थिति
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्रवण कुमार, विभाग प्रचारक गोविंद जी, महानगर प्रचारक मयंक साधू, छैल बिहारी, डॉ०संजय अग्रवाल, मेला समिति के घनश्याम सिंह लोधी, राजीव कृष्ण अग्रवाल, आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, योगेंद्र शर्मा, डॉ० दीपा अग्रवाल, योगेश आवा, अनिरुद्ध अग्रवाल, सुभाष सैनी, अजय अग्रवाल सर्राफ, गंगाधर अरोड़ा, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, वृषभान गोस्वामी, रामदास चतुर्वेदी, तरुण नागर, सरदार राजेंद्र होरा, समीर बंसल, विशाल रुहेला, डॉ० जमुना देवी शर्मा, डॉ० रुचि अग्रवाल, प्रो० टी०पी०सिंह, अमित जैन, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, डॉ० डीपी गोयल, राजू यादव आदि संघ, हिन्दूवादी संगठनों, संघ विचार परिवार और भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या मे उपस्थित रहे।

Spread the love