
मथुरा। बढ़ते प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से सभी लोग कहीं न कहीं प्रभावित हैं। इसका निदान अपनी आदतों में परिवर्तन करके एवं ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर किया जा सकता है। एनसीसी अधिकारियों ने इस विषय पर अपने अपने विचार रखे।

“पुनीत सागर अभियान” के अंतर्गत 11 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने यमुना मिशन तुलसी वन पर वृक्षारोपण किया, एवं पर्यावरण से जुड़े रहने का संकल्प भी लिया। इस अभियान में 111 कैडेट्स ने भाग लिया एवं 11 यूपी बटालियन के सभी अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिनमें कैप्टन एस पी सक्सेना, कैप्टन अतुल कुमार, लेफ्टिनेंट अशोक कुमार, लेफ्टिनेंट विशंभर दयाल, सीटीओ राजेश कुमार ,कैप्टन नूतन कुमार ,सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह, सूबेदार थम्मन थापा, बीएचएम गुरु तेज सिंह, हवलदार कश्मीर सिंह आदि ने सभी कैडिट को वृक्षों की सुरक्षा, जल की सुरक्षा एवं पर्यावरण से जुड़े रहने का संदेश दिया तथा सभी के साथ मिलकर वृक्षारोपण भी किया।

यमुना मिशन के कार्यों को देखकर यमुना मिशन से जुड़े रहने का संकल्प भी लिया। यमुना मिशन की ओर से अरुण शर्मा, रश्मि शर्मा, राजीव शर्मा, रुपेश चौधरी, गजेंद्र चौधरी, सागर यादव आदि ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर यमुना मिशन के सभी कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
वीडियो न्यूज