6 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण, नगेंद्र प्रताप बने आगरा कमिश्नर

Uncategorized

लखनऊ । उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। जारी सूची के अनुसार मथुरा, आगरा और मण्डल स्तर से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची के अनुसार—
नगेंद्र प्रताप, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को मंडलायुक्त, आगरा बनाया गया है।
प्रशांत नागर, मुख्य विकास अधिकारी मऊ को नगर आयुक्त, फिरोजाबाद एवं उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है। विवेक कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सेवा आयोग को मुख्य विकास अधिकारी मऊ बनाया गया है। मनीष मीना, मुख्य विकास अधिकारी मथुरा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है। डॉ.पूजा गुप्ता, संयुक्त मजिस्ट्रेट, गाजियाबाद को मुख्य विकास अधिकारी मथुरा नियुक्त किया गया है। रविंद्र प्रसाद, प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता संरक्षण विभाग को वर्तमान पद के साथ आयुक्त, खाद्य एवं रसद, उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Ias नगेंद्र प्रताप के आगरा मंडल का कमिश्नर बनने पर मथुरा जनपद में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

Spread the love